दतिमा मोड़ (वीएनएस) । संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाडे ने हाईस्कूल राई की 15 लाख लागत अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के 16 बालिकाओं को नि: शुल्क साइकिल वितरित की। ग्रामीणों की मांग पर सलेहापारा निर्मला घाट निर्माण के लिए 5 लाख व शैला टीम राई को 10 हजार देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप राजवाडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, जनपद सदस्य चंद्र सिंह, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हिमेन्द्र गुर्जर, सरपंच दुर्गा पैकरा उपस्थित रहे।
स दौरान संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा वर्तमान में भवन में जगह कम होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते शाला प्रबंधन समिति, पंचायत ने विधायक से इस संबंध में मांग की गई थी। विधायक ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और शासन से इस संबंध में स्वीकृति दिलवाई और राशि स्वीकृत हुई। इससे बच्चों को लाभ मिलेगा। अब जल्द ही काम शुरू होगा। इससे गांव में भी खुशी का माहौल है वही पालकों का कहना है कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, तो वहीं बच्चों का भी कहना है कि पर्याप्त भवन होने से पढ़ाई में आसान होगी। सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं साइकिल का वितरण किया जा रहा है। पहले बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी लेकिन इस योजना से बेटियां फिर से स्कूल की ओर आने लगी है।इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रामदास पैकरा, तेजराम पैकरा, रामा पैकरा, रामेश्वर पैकरा, ओमप्रकाश पैकरा, सुंदर पैकरा, आदेश पैकरा, उमेश जायसवाल, जय जायसवाल उदय पैकरा, सूरत देवांगन, हरिद्वार यादव व अन्य उपस्थित थे।