धमतरी (वीएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम में आईपीओ लाये जाने का कर्मचारी विरोध कर रहे है। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय धमतरी मे धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है। ट्रेड यूनियन से सम्बंध सभी श्रमिक संगठनों ने बीमा कर्मियों के इस हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
ज्ञात हो कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश के आम नागरिकों की छोटी-छोटी बचत को एकत्रित करके सरकार को आधारभूत संरचना के लिए धन उपलब्ध कराती है। सरकार के निजीकरण की नीति से देश के आम नागरिको के हित पर कुठाराघात होगा इसलिए सभी ट्रेड यूनियन सरकार की इन नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूरे देश के जीवन बीमा कार्यालयों मे कामकाज ठप्प है। शाखा कार्यालय धमतरी के सभी 23 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं जिससे लोगों को प्रिमियम पटाने जैसी अन्य मामलों में परेशानी हो रही है।
ये हैं प्रमुख मांगें: एलआईसी में आईपीओ लाने के सरकार के कदम को रोकने के लिये। एलआईसी में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिये। समस्त सार्वजनिक क्षेत्रो के निजीकरण को रोकने के लिए।सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए। सरकारी विभागों मे खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती के लिए। संविदा व ठेके जैसे अनुचित श्रम व्यवहार के स्थान पर स्थायी रोजगार के लिए। श्रम कानूनों मे श्रमिक विरोधी परिवर्तनों को रद्द करने के लिए।
हड़ताल में अशोक मंडावी, इकाई अध्यक्ष, गोपाल मरकाम, इकाई सचिव,जसवंत लाउत्रे, ज्योति लाउत्रे, श्याम सुंदर ध्रुव, पुरुषोत्तम लाल महार, दिनेशवर साहू, अनुप कुमार ध्रुव, घनाराम ध्रुव, रेवा राम ध्रुव, मुरारीलाल ध्रुव, भीषम सिंह ध्रुव, चंद्रहास कंवर, कौशल राम वर्मा, पवन निर्मलकर, आदिबा खान, अमन कुमार ध्रुव, संजय चौधरी, सुनील ध्रुव, मानसिंह नेताम, गिरिजा साहू, राजेश कुमार यादव, रवि कुमार पाटिल आदि थे।