शंकरगढ़ (वीएनएस)। जिले के शंकरगढ़ थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकरी के अनुसार शंकरगढ़ थाना में बोधन राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि डोमी बाई की शादी विनायकपुर निवासी रतिया पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी, 25 मार्च के रात्रि करीब 8:30 बजे दामाद रतिया पहाड़ी कोरवा ने शराब के नशे में घर आया तथा डोमी बाई से घरेलू बात को लेकर विवाद किया और शराब के नशे में घर में रखे टगिया से डोमी बाई पर कई वार कर दिया, जिससे पत्नी डोमी बाई के सिर, चेहरा, गर्दन में गंभीर चोट लगी तथा घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी।रिपोर्ट पर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने आरोपी रतिया पहाड़ी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की । अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।