सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर ने अधिकारी व कमर्चारियों, पुलिस जवानों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने, बेहतर कार्य करने कलेक्ट्रेट स्थित स्वागत कक्ष में स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकारियों व कमर्चारियों व पुलिस जवानों ने बीपी, शुगर, एसपीओटू पल्स एवं नेत्र परीक्षण कराया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रोहित पटेल, डॉ. दीप कुमार, विनोद कुमार सिंह फार्मासिस्ट, प्रमोद यादव स्टाफ नर्स, अशोक एमएलटी, प्रदीप कुजूर नेत्र सहायक की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी अधिकारी व कमर्चारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर कराए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की है। लगभग 136 अधिकारी, कमर्चारियों व पुलिस जवानों ने बीपी शुगर, नेत्र परीक्षण कराया है एवं दवाई भी वितरण किया गया।