कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष चन्दन कुमार की ओर से अंतागढ़ तहसील के ग्राम बड़ेतोपाल निवासी बिरझाराम बोगा की कोरोना से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन सताय बाई बोगा के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ की ओर से हितग्राही के बैंक खाता में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा।