जवाहर उत्कर्ष योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित

Posted On:- 2022-03-29



कांकेर (वीएनएस)। जवाहर उत्कर्ष योजनांतर्गत लाभान्वित होने वाले जिले के मेधावी विद्याथिर्यों के चयन परीक्षा वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं के 08 रिक्त सीट के तहत अनुसूचित जनजाति के 07 व अनुसूचित जाति 01 सीट में प्रवेश केलिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को किया गया था।

परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम से संबंधित दावा आपत्ति 31 मार्च तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।