कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर मीणा व मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में पढ़ना-लिखना अभियान संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षाथिर्यों के आकलन के लिए जिला स्तरीय महापरीक्षा अभियान 30 मार्च 2022 दिन बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जिले के 1858 लोगों ने अपना पंजीयन किया है। जिसमें से 1015 लोगों ने बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका के 24 पाठ पूर्ण किए है।
इन असाक्षरों का आकलन 30 मार्च 2022 को 61 केन्द्रों में किया जाएगा। इसकेलिए विकासखंड स्तर पर 16 आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। जिला स्तर पर तीन टीमें गठित की गई हैं। 30 मार्च 2022 को सुबह 10:00 बजे से 05:00 बजे तक अपनी सुविधा अनुसार असाक्षर परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षाथिर्यों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03 घंटे का समय प्रदाय की जाएगा। इस परीक्षा में सफल असाक्षरों को एन.आई.ओ.एस. के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा। इस परीक्षा में शत्प्रतिशत शामिल होने के लिए कलेक्टर व अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए है।