बेमेतरा (वीएनएस)। गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 01 अप्रैल 2022 को देश स्तर पर किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री का छात्रों के साथ संवाद का पांचवां संस्करण होगा। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तारतम्य में संपन्न करवाया जा रहा है। जिसको सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति मंत्रालय के आदेश अनुसार होता है।
इसी कड़ी में बेमेतरा जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के मूर्धन्य प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिंह की नियुक्ति जिला बेमेतरा नोडल अधिकारी के रूप में मंत्रालय की तरफ से किया गया है। जिला नोडल अधिकारी की तरफ से जिले के सभी छात्र छात्राओं शिक्षकों व अभिभावकों से अपील की गई है, कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं, साथ ही प्रधानमंत्री से परीक्षा में तनाव से मुक्ति व परीक्षा में सफल होने के आसान तरीको को जानने का प्रयास करें।