किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी कराना अनिवार्य

Posted On:- 2022-03-29



नारायणपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों को प्रधानमंत्री किसान पोर्टल में ई-केवॉयसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जिन किसानों की ओर से ई-केवॉयसी नहीं कराया है। उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा।

उपसंचालक कृषि बीएस बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-केवॉयसी करवाने के लिए पंजीकृत कृषक स्वयं प्रधानमंत्री किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन करा सकते हैं। इसके साथ ही लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से भी सत्यापन करवाया जा सकता है। कृषक की ओर से पोर्टल में ई-केवॉयसी कराने की अंतिक तिथि 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि किसान ई-केवॉयसी कराने के लिए सबसे पहले अपना मोबाईल नंबर आधार से लिंक करवायें। जिनका मोबाईल नंबर आधार से लिंक नहीं है वे आधार में मोबाईल नंबर लिंक करवाने केलिए आधार लोक सेवा में जाकर अपडेट करवायें। किसान मोबाईल नंबर लिंक करवाने के बाद अपने मोबाईल से या लोक सेवा केन्द्र में जाकर प्रधानमंत्री किसान पोर्टल से ई-केवॉयसी करायें। ई-केवॉयसी कराने के बाद अपने आधार को बैंक खाता से लिंक करवा लेवें।