नारायणपुर (वीएनएस)। नारायणपुर जिला मुख्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब एमएससी रसायन शास्त्र की नवीन कक्षायें प्रारंभ होगी। स्वामी आत्मानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसआर कुंजाम ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से आदेश जारी कर महाविद्यालय में एमएससी रसायन शास्त्र की कक्षायें प्रारंभ करने की स्वीकृति दे दी गयी है। इन कक्षाओं में कुल 20 सीट स्वीकृत किये गये हैं। एमएससी रसायन शास्त्र की कक्षायें आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ होगी।