राजनांदगांव (वीएनएस)। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मतदाता परिचय पत्र के अभाव में 12 वैकल्पिक परिचय पत्र के आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक व पोस्ट आॅफिस द्वारा जारी फोटोग्राफ सहित पास बुक, श्रम विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र व राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से अपने कमर्चारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूडीआईडी कार्ड के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा।