कवर्धा (वीएनएस)। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा नें मंगलवार को अपने कार्यकल के तीसरा बजट प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट को परिषद सभा ने पारित किया गया। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्रवाई शुरू की। बजट में 31 लाख 86 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2022-23 के लिए कारगर साबित होगा। बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनताओं के हितार्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत मूलभूत विकास कार्य हेतु राशि शामिल किया गया है। प्रस्तुत बजट को शहर विकास के लिए आवश्यक बताया।
58 करोड़ का अनुमानित बजट
इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2021-22 के लिए पुनरीक्षित आय 3273.41 लाख रूपये एवं पुनरीक्षित व्यय 1768.87 लाख तथा आगामी वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित आय 5817.19 लाख रूपये तथा व्यय 5785.33 लाख रूपये प्रस्तावित किया गया है बीते वर्ष 2021-22 के बजट में 31 लाख 86 हजार का लाभ प्राप्त हुआ है।
उन्होनें जीर्ण-शीर्ण रानी झांसी बालोद्यान, रेवाबंद तालाब को भी संवारने की बात कही, उन्होनें बताया कि नगर पालिका कार्यालय में आधुनिक विडियो कान्फ्रेसिंग, नगर पालिका कार्यालय में इंदिरा गांधी की मूर्ति स्थापना, स्वच्छता चौक, सशहस्त्रबाहु चौक का भी निर्माण होगा ।
शहर विकास के लिए बजट
आगामी वर्ष में मूलभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए, अधोसंरचना निर्माण के लिए 300 लाख, जलकष्ट निवारणार्थ पेयजल व्यवस्था के लिए 100 लाख, चौंदवे वित्त आयोग के लिए 300 लाख, पंद्रहवां वित्त आयोग के लिए 500 लाख, सांसद निधि के लिए 20 लाख, विधायक निधि के लिए 50 लाख, अध्यक्ष/पार्षद/एल्डरमेन निधि के लिए 120 लाख, जल आवर्धन योजना के लिए 500 लाख, सर्वजन मांगलिक भवन के लिए 150 लाख,सकरी नदी सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 776.14 लाख, राजनांदगांव मार्ग में मुक्तिधाम से स्वण जयंती कालोनी तक सड़क चौडीकरण एवं डिवाईडर कार्य के लिए 162 लाख, राजनांदगांव मार्ग में स्वर्ण जयंती कालोनी से लेकर राजनांदगांव तिराहा ठाठ होटल तक सड़क चौडीकरण व डिवाईडर कार्य के लिए 82 लाख, रायपुर रोड़ तिराहा बायपास से गुरूनाला तक सड़क चौडीकरण, डिवाईडर एवं प्रवेश द्वार निर्माण कार्य 38 लाख,वीर स्तंभ चौक सिग्नल के चारो दिशाओं में शेड निर्माण कार्य के लिए 85 लाख
वार्ड क्रं. 8 नया तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 23.23 लाख, नेशनल हाईवे मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के लिए 40 लाख, नगर पालिका परिषद कवर्धा में इंदिरा गांधी की प्रतिमा निर्माण के लिए 16 लाख, शहर के विभिन्न स्थानों में छत्तीसगढ़ संस्कृति के छाया चित्र का निर्माण के लिए 40 लाख, राजनांदगांव रोड़ से पिलारी नहल शांति दीप राईस मिल होते हुए नवीन बाजार तक रोड़ एवं पाथवे निर्माण के लिए 735.06 लाख रूपये प्रावधानित किया गया है।
इसी तरह सरोवहर धरोहर योजना में 10 लाख, सुधा वाटिका उन्नयन, काली तालाब मरम्मत कार्य के लिए 10 लाख,उन्मुक्त खेल मैदान के लिए 10 लाख,मुक्तिधाम योजना अंतर्गत के लिए 10 लाख, सार्वजनिक प्रसाधन 10 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर में हॉट बाजार निर्माण 50 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए 10 लाख, भागीरथी नल जल के लिए 5 लाख, चौंक सौंदर्यीकरण मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख, सडकों का मरम्मत संधारण के लिए 50 लाख, पाईप लाईन पेयजल कार्य के लिए 40 लाख, विद्युत व्यवस्था के लिए 10 लाख रूपये इसी तरह प्रधानमंत्री आवास, आई.एचएसडीपी आवास, अटल आवास, मरम्मत संधारण के लिए 2 करोड़, शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख, शिक्षा प्रयोजन के लिए 10 लाख का प्रावधान रखा गया है।
इस बैठक के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा,कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे व अधिकारी, कर्मचारीउपस्थित थे।