कॉलेजों की परीक्षा ऑनलाइन, 9वीं-11वीं की अपनी व्यवस्था पर लेंगे स्कूल...

Posted On:- 2022-03-29



रायपुर (वीएनएस)। एनएसयूआई के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के बाद वीएनएस ने समाचार "कॉलेज की परीक्षा ऑनलाइन, स्कूली बच्चे मजबूर…" का प्रकाशन किया था, जिस पर बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग में कक्षा पहली से 8वीं तक कि परीक्षा नहीं होती और न ही किसी बच्चे को कोई कक्षा रिपीट नही करनी होती है।

जबकि, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा ली जा चुकी हैं। कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थानीय स्तर पर स्कूलों द्वारा ही ली जाती है, उसमें ऑनलाइन की आवश्यकता नहीं है। बहुत से बच्चों के पास ऑनलाइन के लिए डिवाइस और नेट भी नहीं है। स्कूलों में केवल 9वीं और 11वीं की परीक्षा बची है। वह स्कूलों द्वारा अपनी व्यवस्था कर की जाएगी। उसमें कुछ भी केंद्रीकृत नहीं है।