रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल से 29 मार्च की शाम उनके निवास कार्यालय में मशहूर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने मुलाकात की। तिग्मांशु धूलिया ने मुख्यमंत्री बघेल से फ़िल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी उपस्थित थे।