बिलासपुर (वीएनएस)। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग मामलों में करीब 119 किलो गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च की रात मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फदहाखार जंगल पुलिया के पास मुखबीर के बताये अनुसार एक ब्राउन गोल्डन कलर की ब्रेजा कार क्र. सी.जी.10बीई 7580 आते दिखी, जिसे रोककर वाहन की तलाशी ली। जिसमे 2 व्यक्ति बैठे थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम चन्द्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी सकरी थाना सकरी, खिलेश्वर कौशिक पिता रामझरोखा कौशिक उम्र 38 वर्ष निवासी कुॅआ जरौंधा थाना तखतपुर बताया, जो गांजा को बेचने बिलासपुर मे ग्राहक ढूंढना रहे थे। कार की तलाशी लेने पर 4 बोरियों मे कुल 1 क्विंटल बरामद हुआ।
इसी प्रकार एण्टी सायबर एवं क्राईम यूनिट एवं एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना के आधार पर तखतपुर तम्बोली कांपा रोड में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां एक सफेद एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी.10.बी.ई.7646 में सवार दो संदेही को पकडकर पुछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना अपना नाम दुर्गा प्रसाद साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल एवं संतोष साहू पिता मोहितराम साहू उम्र 54 साल निवासी शंकर नगर तोरवा के रहने वाले बताया। वाहन के तलाशी करने पर एक बैग से कुल 19 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में कार्यवाही थाना तखतपुर से जारी है।
इस तरह बिलासपुर पुलिस की इस बडी कार्यवाही में कुल दो प्रकरण में 119 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1190000/- रूपये का एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन ब्रेजा क्र. सी.जी.10बीई 7580 कीमती लगभग 10,00000/- रूपये एवं एक नग एक्टीवा स्कूटी कीमती 30000/- कुल 2220000/- रूप्ये प्रकरण में जप्त किया गया।
नाम आरोपी थाना सिरगिट्टी - चन्द्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी बहतराई सकरी थाना सकरी खिलेश्वर कौशिक पिता रामझरोखा कौशिक उम्र 38 वर्ष निवासी कुॅआ, जरौंधा थाना तखतपुर नाम आरोपी थाना तखतपुर - दुर्गा प्रसाद साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल निवासी शंकर नगर तोरवा। संतोष साहू पिता मोहितराम साहू उम्र 54 साल निवासी शंकर नगर तोरवा।