वोट बैंक की राजनीति से थक चुके हैं, इसलिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं : हुकिन्स

Posted On:- 2022-03-29



रायपुर (वीएनएस)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी जोसफ जॉन हुकिन्स अपने दो दिवसीय दौरे में  रायपुर व महासमुंद जिलो की बैठक में यह कहा कि केन्द्र में भाजपा की मोदी  की सरकार सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास की नीति पर अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी हुकिन्स ने कहां की अल्पसंख्यक वर्ग कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति से थक चुका है इस लिए वह भाजपा से जुड रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को हर पदाधिकारी को बूथ में जा कर बूथ को और मजबूत करना है।

बैठक  में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्य मिर्जा एजाज बेग, भाजपा जिला मंत्री अकबर अली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नजमा अजीम, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश महामंत्री शहिद खान, व शकील अहमद, प्रदेश मंत्री सैय्यद रजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ई. मख्मूर खान, प्रदेश मंत्री रष्मीत खुराना, प्रदेश कार्यालय मंत्री असगर अली, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री गगन सिह,व दोनो जिला अध्यक्ष रायपुर जसपाल रंधावा, महासमुंद जिला अध्यक्ष आबिद खान एवं मोर्चा के शहर व मण्डल के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी उपस्थित थे।