बिलासपुर (वीएनएस)। बिलासपुर की हिर्री पुलिस में अवैध कबाड़ से लदे ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली कि ट्रक कमांक सीजी 10 एक्स 4487 में अवैध कबाड़ भरा हुआ है। सूचना पर पेंड्रीडीह चौक में जाकर घेराबन्दी कर तस्दीक की गई तो कबाड़ से लदा ट्रक मिला। ट्रक के पास एक व्यक्ति भी मिला, जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम पुन्नीराम ध्रुव पिता कार्तिकराम ध्रुव उम्र 31 साल साकिन जोगीपुर जुनापारा थाना तखतपुर का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे में अवैध कबाड़ मिला। चोरी के माकुल संदेह होने पर पुन्नीराम ध्रुव के कब्जे से ट्रक में लोहा टीना सायकल समान कबाड़ लगभग 4 टन वजनी कबाड़ कीमती 2,00,000 रुपये समान जप्त किये आरोपी का कृत्य धारा 41(1+4) जा. फौ./ 379 भादवि का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर मामला अजमानतीय होने से इस्तगासा तैयार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी पुन्नीराम धुव पिता कार्तिक राम उम्र 31 वर्ष साकिन जोगीपुर चौकी जुनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।