पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत महापरीक्षा अभियान 30 मार्च को

Posted On:- 2022-03-29



गरियाबंद (वीएनएस)। पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से प्रौढ़ शिक्षाथिर्यों के आकलन के लिए 30 मार्च को महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया है। परीक्षा में वे शिक्षार्थी सम्मिलित होंगे जिन्होंने साक्षरता कक्षा अंतर्गत प्रवेशिका आंखरझांपी पुस्तक में 24 पाठ का अध्ययन किया हो, पूर्व परीक्षा में सी ग्रेड प्राप्त शिक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा 30 मार्च 2022 को जिले के चयनित परीक्षा केन्द्रों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित है। प्रत्येक शिक्षार्थी को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशन में व जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर के नेतृत्व में जिला गरियाबंद के कुल 3472 शिक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में कुल 152 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिला स्तरीय व नगरीय निकाय व विकासखंड स्तरीय अधिकारी व नोडल अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग एवं परीक्षा के सफल संचालन के लिए निर्देशित किया गया है।