कलेक्टर ने किया संयुक्त कलेक्टरों व डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन

Posted On:- 2022-03-29



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आदेश जारी कर संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे न्यायालयीन प्रकरणों की सुनवाई व परीक्षण उपरांत अंतिम आदेश केलिए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे:-

ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए जल क्षेत्र लीज पर प्रदान किए जाने के संबंध में प्रस्तुत अपील, पुनरीक्षण, पुनविर्लोकन प्रकरण, बंदोबस्त लेखों में सुधार संबंधी समस्त मामले, भू-अभिलेखों में सुधार संबंधी समस्त मामले, वृक्ष कटाई से संबंधित मामले, चिटफंट कंपनी की ओर से धोखाधड़ी किए जाने संबंधी मामले, शोध क्षमता प्रमाण पत्र जारी करना (रुपए 25 लाख से उपर 50 लाख तक), शासकीय कृषि योग्य भूमि से निजी भूमि की अदला-बदली संबंधी मामले, बंदोबस्त चालू रहने के दौरान राजस्व में कमी, सूचना का अधिकार में अपील अधिकारी, ऋण मुक्ति अधिनियम 1976 पट्टाधृति अधिनियम 1984/1998 के अंतर्गत अपील व पुनरीक्षण के प्रकरण, भूअर्जन प्रकरणों में मुआवजा संबंधी मामले, सक्षम अधिकारी नगर भूमि सीमा बालोद अधिनियम समाप्ति उपरांत शेष अनुससंगिक कायर्वाही केलिए, रोस्टर के अनुसार निरीक्षण, जिले के सभी विभागों के कार्यों के समन्वय अधिकार, सूखा राहत एवं पुनर्वास शाखा केवल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए नस्तियॉ कलेक्टर को प्रस्तुत होगी। नजूल शाखा के प्रकरणों व नस्तियों तथा पट्टे के नवीनीकरण का कार्य, जिले के सभी विभागों के निरीक्षण रोस्टर प्राप्त करना व उनका पालन कराना, नगर भूमि सीमा शाखा, भाड़ा नियंत्रण शाखा, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, शस्त्र लायसेंस, फटाका व सिनेमा लायसेंस के नवीनीकरण के कार्य।

उपरोक्त के अतिरिक्त निम्नांकित कार्य व विष पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार भी सौंपा गया है:- सेवानिवृत्त तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कमर्चारियों के परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना की जमा राशि का अंतिम भुगतान तथा कमर्चारियों के विभागीय भविष्य निधि खाता में जमा राशि, अवकाश नगदीकरण, ग्रेज्युटी की राशि का अंतिम भुगतान स्वीकृति, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक एवं भू-अभिलेख विभाग स्तर तक के अधिकारियों, कमर्चारियों के सामान्य भविष्य निधि से अग्रिम, आंशिक अंतिम विकर्षण यात्रा भत्ता चिकित्सा प्रतिपूर्ति की स्वीकृति, जिला कार्यालय के समस्त शाखाओं के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कमर्चारियों के समस्त प्रकार के अवकाशों की स्वीकृति एवं समस्त परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए अनुमति स्वीकृति, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कमर्चारियों की वेतन वृद्धि, विद्युत देयक, पीओएल, टेलीफोन व डाकतार संबंधी देयकों की स्वीकृति, लेखन सामग्री और अन्य आकस्मिक निधि से व्यय संबंधी देयक बीस हजार रुपए सीमा तक की स्वीकृति का अधिकार, अन्य कार्य:- जिला सत्कार शाखा के कार्य का पयर्वेक्षण, कानून व्यवस्था संबंधी वरिष्ठ कार्यालयों के पत्राचार नीतिगत व महत्वपूर्ण नस्तियां जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत होंगे, जिला विवाह अधिकारी, जिला बालोद, अनुपयोगी डेड स्टॉक जो पॉच हजार रुपए का हो अपलेखन करने का अधिकार, चोरी हुए दो हजार रुपए तक की सामग्री को अपलेखन करने का अधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी की ओर से समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्योें का निर्वहन करेंगे।