लम्बे समय से अनुपस्थित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को उपस्थित होने अंतिम नोटिस जारी

Posted On:- 2022-03-29



कोण्डागांव (वीएनएस)। कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कोण्डागांव की ओर से जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शिवदुलारी पैकरा 04 मई 2020 से अनाधिकृत रूप से अपने कार्य में अनुपस्थित थे।

जिसके लिए कार्यालय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की ओर से छ: बार पत्र के माध्यम से बिलासपुर के ग्राम चपोरा पोस्ट बिरगहनी निवासी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सूचित किया गया था। परंतु उनके द्वारा पत्राचार के बावजूद उपस्थिति नहीं दी गई। इसके उपरांत कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से अधिकारी को तत्काल कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया है। अन्यथा उनके विरूद्ध पद से पृथक करने केलिए शासन को अनुशंसा की जाएगी।