रायपुर (वीएनएस)। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा मे मंगलवार को उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के लिए परिवारजनों को परामर्श और चर्चा के लिए सास गोसैया सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के दिन जो उच्च जोखिम की पहचान होती हैं, ऐसे सभी माताओं को उनकी सास और पतियों के साथ बुला कर समझाइश देने सम्मेलन आयोजित की गई।