प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर 1 अप्रैल को छात्रों से करेंगे चर्चा

Posted On:- 2022-03-29



सूरजपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और आगामी परीक्षा सत्र के दौरान कैसे शांत और तनावमुक्त रहें इसका सुझाव देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 1 अप्रैल 2022 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों से बात करेंगे, जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई के प्राचार्य एस प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे संपन्न होगा। जिसमें उन्होंने समस्त अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की आग्रह किया है। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने बच्चों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने आग्रह किया है।