सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर

Posted On:- 2022-03-29



सूरजपुर (वीएनएस)। आज मानसिक स्वास्थ्य इकाई (स्पर्श क्लिनिक) सूरजपुर की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय मानसिक स्वास्थ्य इकाई से डॉ. राजेश पैकरा मनोरोग विशेषज्ञ, सचिन मातुरकर साइकोलॉजिस्ट, नंदकिशोर वर्मा सीनियर नर्सिंग आॅफिसर, मनोज कुमार नर्सिंग आॅफिसर उपस्थित रहे। शिविर में 20 मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ्य पाए गए। जिन्हें उपचार करके नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई व परामर्शन की सुविधा भी प्रदान की गई।

जिला नोडल अधिकारी (एनएमएचपी) डॉ. राजेश पैकरा ने बताया की इस शिविर का उद्देश्य मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगियों की पहचान करके उन्हें सही समय मे उपचार प्रदान करना है, ऐसे मरीज जिला अस्पताल तक नहीं पंहुच पाते है इसलिए सभी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डीएमएचपी टीम की ओर से मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 21 मार्च से 29 मार्च 2022 तक ब्लॉक स्तर में किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर, रामानुजनगर और प्रेमनगर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में भी आयोजन किया गया।