रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 29 मार्च को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 24 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संबंधी मौत दर्ज नहीं हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 17 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में अब कुल 150 मामले सक्रिय हैं।
देखें किस जिले में कितने नए मामले मिले...