डाइट जांजगीर में जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 4 अप्रैल को

Posted On:- 2022-03-29



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। अपर कलेक्टर ने आज जांजगीर के डाइट प्रांगण में 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली मानस मंडली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक ली। बैठक में समन्वय, स्वागत समिति, टेंट व बैठक व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, मंच कार्यक्रम स्थल व्यवस्था, आवास, भोजन, पेयजल, जनरेटर माइक, पुरस्कार वितरण व्यवस्था, प्रमाण पत्र, उद्घोषणा समिति और निर्णायक समिति के प्रभारी तथा सदस्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और स्पर्धा के गरिमामय आयोजन के लिए उन्हें निर्देशित समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा गया।

बैठक में एसडीएम रेना जमील, सहायक कलेक्टर रोमा श्रीवास्तव, सहायक नोडल अधिकारी मानस मंडली स्पर्धा अभिमन्यु साहू, संयुक्त कलेक्टर गुड्डू लाल जगत व समन्वय समिति के सदस्य, कायर्पालन अभियंता आरईएस सिदार, खनिज अधिकारी ए के सोनी, सीएमओ चंदन शर्मा, खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग टीपी भावे, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर कुमुदिनी त्रिवेदी, सहायक संचालक उद्यान रंजना माखिजा उपस्थित थीं।