राजनांदगांव : मतदाता परिचय पत्र के अभाव में 12 वैकल्पिक परिचय पत्र के आधार पर भी कर सकेंगे मतदान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मतदाता परिचय पत्र के अभाव में 12 वैकल्पिक परिचय पत्र के आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक व पोस्ट आॅफिस द्वारा जारी फोटोग्राफ सहित पास बुक, श्रम विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र एवं राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से अपने कमर्चारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूडीआईडी कार्ड के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा।
कोरिया : आगामी दो दिनों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करें : कलेक्टर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के ई-केवाईसी की जानकारी ली। कलेक्टर ने ई-केवाईसी में संतोषजनक प्रगति ना दिखने पर सभी आरएईओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों के भीतर किसानों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराएं, जिससे प्रत्येक छोटे व सीमान्त किसानों को योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल सके।
नारायणपुर : किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी कराना अनिवार्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानो को प्रधानमंत्री किसान पोर्टल में ई-केवॉयसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जिन किसानों की ओर से ई-केवॉयसी नहीं कराया है। उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। उपसंचालक कृषि बीएस बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-केवॉयसी करवाने केलिए पंजीकृत कृषक स्वयं प्रधानमंत्री किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन करा सकते हैं। इसके साथ ही लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से भी सत्यापन करवाया जा सकता है। कृषक की ओर से पोर्टल में ई-केवॉयसी कराने की अंतिक तिथि 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।
नारायणपुर : पेयजल व बिजली की समस्या का हो तत्काल निराकरण : कलेक्टर रघुवंशी कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर रघुवंशी ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की बारी-बारी से विभागवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है, जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हो सकती है। इसलिए आवश्यक है कि समयपूर्व हैंडपंपों की आवश्यक मरम्मत कर ली जाये। हैंडपंपों की खराबी के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल विभाग की ओर से कायर्वाही की जाएं। इसके साथ ही जिले की विद्युत व्यवस्था बाधित न हो इसके भी पूरे इंतजाम किये जाएं।
जशपुरनगर : कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूली बच्चों का कैम्प लगाकर जाति प्रमाण-पत्र बनाने के दिए निर्देश कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर स्कूली बच्चों का कैम्प लगाकर जाति प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग संयुक्त रूप से बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए प्रयास करने और जहां दस्तावेजों की कमी है तो उसको सुधार करके बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि अधिक से अधिक स्कूली छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र बनाया जा सके। स्कूलों में लाइब्रेरी की सुविधा बच्चों को मिले इसके लिए पर्याप्त पुस्तके, पत्र-पत्रिका रखने के भी निर्देश दिए हैं।
जशपुरनगर : जिला पंचायत सीईओ ने दुलदुला विकासखण्ड के सपघरा के सचिव नरेन्द्र राम चौहान को किया निलंबित 25 मार्च 2022 को विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत सपघरा के सचिव नरेन्द्र राम चौहान की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत मुर्गी शेड, बकरी शेड, एएचजी शेड निर्माण व एनजीजीबी योजना संचालन में घोर लापरवाही बरतना पाया गया। इस प्रकार चौहान ग्राम पंचायत सचिव सपघरा की ओर से शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों के समय-समय पर दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी के.एस. मंडावी ने चौहान ग्राम पंचायत सचिव सपघरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
सूरजपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पर संविदा भर्ती केलिए चयन व प्रतीक्षा सूची जारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला सूरजपुर छ.ग. की ओर से जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 14 दिसम्बर 2021 के द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर शैक्षणिक पदों (व्याख्याता, शिक्षक) पर संविदा भर्ती केलिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यथिर्यों की चयन व प्रतीक्षा सूची कलेक्टर के अनुमादेन उपरांत पदस्थापना आदेश की सूची प्रकाशित की गई है। चयनित अभ्यर्थी 07 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपनी उपस्थिति देते हुए कायर्भार ग्रहण कर सकते है।
नारायणपुर : शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने की कवायद, कलेक्टर ने सोनपुर में लगायी जन चौपाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिले में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है। इस तारतम्य में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी आज नारायणपुर विकासखंड के अंतिम छोर अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम सोनपुर पहुंचे। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी सोनपुर पहुंचते ही सर्वप्रथम बाजार स्थल पहुंचे जंहा दूर-दराज के ग्रामीण बाजार आये हुए थे। वहां उन्होंने सम्बंधित सचिव को निर्देशित किया की बाजार आये सभी ग्रामीणों से पूछ-पूछ कर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं पेंशन की जानकारी लेकर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़े। ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर कलेक्टर ने उनकी समस्याओं का निवारण भी किया।