महासमुंद (वीएनएस)। एनएचएम संविदा भर्ती प्रक्रिया मे विलम्ब एवं निराकरण नही करने से आक्रोशित अभ्यर्थियो ने नियुक्ति की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित संविदा अभ्यर्थी जिला कार्यालय के समक्ष धरना स्थल से कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान कर्मियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन की ओर से नियुक्ति आदेश संबंधित दिए गए समयावधि पूरा होने पर कलेक्टोरेट पहुंच जवाब मांगा।
आंदोलनरत अभ्यर्थियों से तहसीलदार प्रेमु साहू ने चर्चा की। उन्होने मांगों के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराने का आश्वासन दिया। किंतु अभ्यर्थी प्रशासन द्वारा दिए गए समय पूरा होने पर जवाब मांगने को लेकर डिप्टी कलेक्टर नेहा भेडिय़ा से मुलाकात करने को लेकर अड़े रहे। अभ्यर्थियों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 31 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के समक्ष सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।