एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

Posted On:- 2022-03-30



महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद जिला अधिवक्ता संघ ने महासमुंद एसडीएम भागवत जायसवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुवे उन्हे हटाने की मांग को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया । जिला अधिवक्ता संघ ने जिला सत्र न्यायालय से रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुवे कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंंचे। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया । जिससे नाराज संघ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रवेश द्वार पर ही धरने पर बैठ गए।

ज्ञापन लेने पहुंचे तहसीलदार प्रेमु साहू को जिला अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन सौंपने से मना कर दिया और जवाब देह अधिकारी को भेजने की बात कही। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग है । महासमुंद एसडीएम जायसवाल भ्रष्टाचार मे लिप्त है । उन्हे तत्काल हटाया जाये नही तो आगामी दो अप्रैल के बाद अधिवक्ता संघ पदयात्रा कर के रायपुर जायेगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगा ।