रायपुर (वीएनएस)। अगर थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती या पुलिस के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत है तो आप एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे कंप्लेन भेज सकते हैं। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के व्हाट्सएप नंबर 9479191001 पर कंप्लेन कर सकते है।
रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से आग्रह किया है कि पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत हो, थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही या फिर कोई अवैध गतिविधियों की शिकायत हो एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे कंप्लेन भेज सकते हैं।
http://पुलिस के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत हो या थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही हो या किसी अवैध गतिविधि की सूचना देना चाहें तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को 9479191001 पर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी/शिकायत दे सकते हैं।
— Raipur Police (@RaipurPoliceCG) March 29, 2022