वाहनों के टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 30 तक

Posted On:- 2022-03-30



कोरिया (वीएनएस)। परिवहन विभाग के टाइम सेटलमेंट ओ.टी.एस. योजना के तहत टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च जो की अंतिम दिन है, उसके उपरांत पूरी राशि टैक्स, ब्याज और शास्ति वसूल की जाएगी, लंबे समय से बिना टैक्स अदा किए वाहनों पर परिवहन विभाग मार्च महिने में लगातार कार्यवाही कर रहा है जिसके तहत मार्च महिने में कुल 17 वाहनों को जब्त  करते हुए 34 वाहनों से 21 लाख की वसूली की जा चूकी है जिसमें 9 लाख रुपये ओ.टी.एस. के तहत वसूली किया गया। अभी भी वाहन मालिकों के पास 1 दिन का समय शेष है जिसमें ओ.टी.एस. योजना का लाभ ले सकते हैं। 31 मार्च के बाद टैक्स बकाया की स्थिति में मालिकों की संपती कुर्क का नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।