कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली मिलन, बिलासपुर की मण्डली ने गाया बैसवारी फाग

Posted On:- 2022-03-30



रायपुर (वीएनएस)। रविवार 27 मार्च को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन रायपुर में होली मिलन और बैसवारी फाग गायन का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बैसवारी फाग गायन के लिए बिलासपुर से 45 गायक एवं वादक कलाकारों की मंडली आई थी।

इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कम होने पर समाज के प्रत्येक सदस्य के लिए होली मिलन का यह आयोजन सदभावना और मेल मिलाप के लिए रखा गया है और हमारा प्रयास है कि समाज के लिए सेवा कार्य और सांस्कृतिक आयोजन निर्बाध रूप से जारी रहें एवं नगर वासियों को इसका सतत लाभ मिलता रहे।

सचिव सुरेश मिश्रा ने अतिथि कलाकारो का अभिनंदन करते हुए कहा, कन्नौज के कुछ स्थान जिनमें लगभग 6 से 7 जिले आते है उन्हें मिलाकर वहां के रहवासी कलाकारों के द्वारा होली के जो लोक गीत गाये जाते हैं वे बैसवारी फाग के नाम से प्रचलित हैं। छत्तीसगढ़ में कुछ स्थान पर होली के पावन अवसर पर इस फाग को गाया जाता है मुख्यतः यह उत्तर भारत का प्रचलित लोकगीत है । इन गीतों में भगवान की आराधना है और भक्ति गीतों का मिश्रण है।

कार्यक्रम का प्रारंभ कान्यकुब्ज सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों के चुनाव निर्वाचन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश बाजपेयी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद दीक्षित, जयप्रकाश मिश्र, सोमदत्त तिवारी को शाल एवं सम्मन पत्र प्रदान किया गया तथा होली मिलन २०२२ में आत्मीय सहयोग प्रदान करने पर अभिषेक बाजपेयी को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सभी अतिथियों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया, जिनमें बी.के. पाण्डेय अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच बिलासपुर, रामप्रसाद शुक्ल अध्यक्ष नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर, अरविन्द दीक्षित सचिव नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर, प्रभात मिश्र कोषाध्यक्ष नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर, मनोज शुक्ल उपाध्यक्ष नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर एवं गायन दल के मनोज तिवारी, राजीव अवस्थी, विमलेश बाजपेयी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, स्वप्निल शुक्ल, शिवा मिश्र, आशीष शुक्ल, सुनील शुक्ल, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, अनिल दीक्षित, उमाशंकर पाण्डेय, गोपाल मिश्र, मनीष दीक्षित, अभिषेक मिश्र, राजन दीक्षित, संदीप बाजपेयी, अनुग्रह मिश्र, विक्रांत तिवारी, दिव्यप्रकाश दुबे, बी.डी.बाजपेयी, आशीष बाजपेयी, हरीश सलूजा, सुदेश दुबे "साथी" प्रदेश संगठन सचिव कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच बिलासपुर, अमित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच बिलासपुर, विकास बाजपेयी, रितेश शुक्ल, मनीष मिश्र, शैलेश बाजपेयी, योगेश तिवारी, अमन शुक्ल, सुमित शुक्ल, त्रिशिर दीक्षित, कान्हा शुक्ल, अनि शुक्ल, शौर्य दीक्षित, सौम्य दीक्षित, शिवी शुक्ल, राजू बाजपेयी, प्रकाश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, विनय मिश्र, धीरज बाजपेयी, सम्म्पत तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, देवी शुक्ल, अनिरुद्ध मिश्र, आर.एन. तिवारी, बब्बन मिश्र, अरुण शुक्ल, एस.कुमार बाजपेयी, गौरव तिवारी।

इस अवसर पर 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले कर्नल वी.के. मिश्र का भी सम्मान समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिनका सम्मान अरूण शुक्ल, सुरेश मिश्र, रज्जन अग्निहोत्री, श्रीमती ममता शुक्ला, ग़ौरव शुक्ल, राघवेंद्र मिश्रा, देवेन्द्र पाठक (गुड्डू), प्रशांत शुक्ल (मान), सतीश चन्द्र मिश्र (विपिन), अभिषेक मिश्र, अर्पित बाजपेयी, चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, शशिकांत मिश्र, रामकिशोर दीक्षित, अतुल पाण्डेय, शारदा प्रसाद बाजपेयी, साजेंद्र पाण्डेय, सुशील तिवारी, राजेश त्रिवेदी, सुनयना शुक्ला (सुधा), नीता अवस्थी, निशा प्रदीप पाण्डेय, राधा तिवारी, निशा अवस्थी, हेमंत तिवारी, रीता पाण्डेय, संध्या मिश्रा, विदोष दिवेदी, अनिल शुक्ल, सुधा शुक्ला, प्रभात पाण्डेय, प्रसून दीक्षित, संध्या मिश्रा, ललित शुक्ल, संतोष दुबे, बद्रीप्रसाद मिश्र आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा सह सचिव रज्जन अग्निहोत्री, निशा अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य हेमंत तिवारी ने किया। इस वृहद् आयोजन में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।