गर्मी मदलब पानी की परेशानी

Posted On:- 2022-03-30



गर्मी के मौसम में ही पानी की ज्यााद जरूरत होती है और गर्मी के मौसम में ही पानी की परेशानी सबसे ज्याद होती है। पहले ऐसा माना जाता था कि नल में घर लगा लिए तो पानी की कोई कमी नहीं होगी। अब ऐसा नहीं है। अगर आप के घर में नल है तो भी पानी की समस्या हो सकती है। क्योंकि नल में पानी प्रेशर कम होने के कारण भी नहीं आता है। नल होनेे के बाद भी लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, घर में नल है इसका मतलब यह नहीं है कि आपके घर में हमेशा साफ पानी आएगा। कई बार बारिश के समय तथा कई बार जल आपूर्ति की पाइप लाइन के नाली मेंं डूबने के कारण, कभी लीकेज के कारण गंदा पानी आता है। बारिश के समय गंदा पानी आने की शिकायत ज्यादा रहती है। मोहल्लों में सड़क पर सड़क बनने के कारण नल की ऊंचाई बढ़ाई जाती है तो पता चलता है कि ऊंचाई बढ़ जाने के कारण पानी ही नहीं आ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए कहीं पर नल गड्डे में है। नल गड्ढे में होने के कारण बरसात में उस गड्ढे में पानी भर जाता है तो लोगों को पानी भरने में समस्या होती है। यानी ऐसा कोई मौसम नहीं है जब शहर के लोगों को पानी के लिए परेशानी न होती हो। नगर निगम से पहले भी यही शिकायत थी कि वह शहर के लोगों को पानी नहीं दे पाता है। आज भी नगर निगम से यही शिकायत है क्योंकि शहर की आबादी बढऩे के साथ ही शहर में टंकियों की संख्या बढ़ी है लेकिन अव्यवस्था के कारण लोगों को घरों में नल होने के बाद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। गर्मी में पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं आता है,कई वार्डों में आज गर्मी में टैंकरों से पानी की आपूिित की जाती है। टैंकरों से पानी भरना भी कोई आसान काम नहीं है। हर किसी को जल्दी व ज्यादा पानी चाहिए। इसी के चलते मोहल्लों वालों में तूतू मैंमैं भी होती है। संबंध भी खराब होते हैं। नगर निगम अक्सर यह दावा करता रहता है कि इस साल राजधानी टैंकरों से मुक्त हो जाएगी लेकिन कोई साल ऐसा नहीं जाता है जब शहर के कई वाडों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है और निगम तो पानी की आपूर्ति टैंकरों से करनी पड़ती है। निगम शहर की आबादी के हिसाब से अब तक कोई बेहतर पानी आपूििर्त की व्यवस्था नही कर सका है। वह जब तक व्यवस्था करता है तब तक आबादी और बढ़ जाती है। समस्या और बढ़ जाती है।