कलेक्टर ने 3 वर्ष से लंबित मुआवजा राशि का चेक ग्रामीण को दिया

Posted On:- 2022-03-30



सूरजपुर (वीएनएस)। जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में ग्राम पवनपुर निवासी नरेश कुमार सारथी पिता तेज राय सारथी जिनका एक नग बैल घातक विद्युत दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। जिसका उन्होंने मुआवजा राशि के लिए विद्युत विभाग में आवेदन किया था। पशु मालिक ने मुआवजा राशि समय पर नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट स्थित जनसंवाद कक्ष में गुहार लगाया जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। बुधवार को उन्हें कलेक्टर ने जनसंवाद कक्ष में 30 हजार रुपये पशु के मृत्यु होने पश्चात मुआवजा राशि प्रदाय की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल सूरजपुर एचके मंगेशकर उपस्थित थे। मुआवजा राशि मिलने पर नरेश कुमार सारथी ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य शासन, कलेक्टर, विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद प्रकट किया है।