कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर ने बुधवार को केल्हारी के ग्राम पंचायत पहाड़हंसवाही और बिछियाटोला में आयोजित समाधान तुंहर दुआर शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने शिविर में कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर के आयोजन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही निराकरण हो जिससे उनके समय की बचत हो और ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों के समाधान ब्लॉक या जिला मुख्यालय स्तर पर होना है, उनकी समाधान की कार्यवाही आवेदन प्राप्त होने के बाद से ही शुरू कर दें। इस दौरान जनपद के प्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, एसडीएम केल्हारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।