राज्य आपदा मोचन निधि से 6.50 लाख किया स्वीकृत

Posted On:- 2022-03-30



धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर ने कोविड 19 से मृत धमतरी विकासखण्ड के 13 व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल छः लाख 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें धमतरी के श्यामलाल ध्रुव की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक अंजनी ध्रुव को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। धमतरी के ही ओमप्रकाश उइके की मृत्यु होने पर आवेदक नीलम उइके, मणि साहेब की मृत्यु पर आवेदक पद्मनी गुप्ता, चेतन जैन की मृत्यु पर आवेदक प्रेमचंद जैन, रामनारायण अग्रवाल की मृत्यु होने पर आवेदक पुष्पलता अग्रवाल और लखनलाल देव की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक कुमारी किरण देव को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।

इसी तरह ग्राम भटगांव के टुकेश्वर साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक यश कुमार, तीरथराम देवांगन की मृत्यु होने पर आवेदक धनेश्वर देवांगन तथा आमदी के पुरनलाल की मृत्यु होने पर आवेदक पूर्णिमा बाई को राज्य आपदा मोचन निधि से 50-50 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। साथ ही लोहरसी की लोकेश्वरी साहू की मृत्यु होने पर आवेदक सेवती बाई साहू, सोरम के खेमलाल साहू की मृत्यु होने पर आवेदक गुलेश्वरी साहू, ग्राम उड़ेना के सत्यनारायण चन्द्राकर की मृत्यु होने पर आवेदक मार्कण्डेय चन्द्राकर और ग्राम गागरा के योगेश्चंद्र साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक उमा साहू को राज्य आपदा मोचन निधि से 50-50 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है।

ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/ आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने  दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी धमतरी ने आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर से स्वीकृत की गई है।