कलेक्टर और डीएफओ ने बीपी, शुगर चेक कराया

Posted On:- 2022-03-30



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर, डीएफओ मनीष कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के स्वागत कक्ष में चल रहे स्वास्थ्य शिविर पहुंच कर बीपी और शुगर का परीक्षण कराया। परीक्षण पश्चात् रिपोर्ट सामान्य पाया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य चेकअप कराने निर्देशित किया है।

उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस जवानों को बीपी, शुगर, एसपीओटू पल्स एवं नेत्र परीक्षण, ब्लड ग्रुप आदि जांच कराने कहा है। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. लोकेश्वरी साव, प्रमोद यादव, उमेश राजवाड़े, सुनील राजवाड़े, अनूप कुमार विश्वास, पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 30 मार्च को लगभग 84 अधिकारी, कर्मचारियों एवं पुलिस जवानों ने भी बीपी शुगर और  नेत्र परीक्षण कराया है एवं दवाई भी वितरण किया गया।