जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त 61 आवेदनों का निराकरण

Posted On:- 2022-03-30



नारायणपुर (वीएनएस)। नगर पालिका नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत आम नागरिको के आधारकार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सहायता पेंशन, विद्युत, पेयजल आदि समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं से आम नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए बीते 29 मार्च से 7 अप्रैल तक नगर के विभिन्न वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य, समाजकल्याण, आधर सेवा, नगर पालिका, तहसील, श्रम, विद्युत कलेक्टर कार्यालय, और राजस्व संबंधी 61 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभाग ने आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, पार्षद जोशीलाल पात्र और जनप्रतिनिधि रघु मानिकपुरी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बता दें कि 31 मार्च को कुम्हारपारा नाच मंडली प्रांगण, 1 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 1,2 और 3 नयापारा, डीएनके और तहसीलपारा, डीएनके काली मंदिर प्रांगण, 4 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 बंगलापारा एवं सिंगोड़ीतराई बंगलापारा सांस्कृतिक भवन, पावर क्लब मैदान के समीप, 5 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 बाजारपारा एवं बखरूपारा बाजारपारा क्षत्रिय सामाजिक भवन, 6 अप्रैल को वार्ड्र क्रमांक 8,9 एवं 12 महावीर मंदिर, जगदीश मंदिर, एवं माड़िनदेवी, जगदीश मंदिर प्रांगण, और 7 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 मुरियापारा और आश्रम वार्ड का मुरियापारा राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में शिविर आयोजित किये जायेंगे।