शिक्षा अधिकारी जैजैपुर ने साढ़े चार लाख का किया घपला

Posted On:- 2022-03-30



जांजगीर चांपा (वीएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने बताया कि बीईओ जैजैपुर ने फर्नीचर की कोई खरीदी नहीं की है । 25 मार्च को प्रकाशित समाचार, जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर ने साढ़े चार लाख रूपये की स्टेशनरी और फर्नीचर खरीदारी के नाम पर फर्जी बिल बनाया है। इस समाचार के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 3 लाख 40 हजार 50 रूपये स्टेशनरी सामग्री क्रय की गई है। उनसे फर्नीचर संबंधी कोई सामग्री क्रय नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने संचालक लोक शिक्षण को प्रेषित प्रतिवेदन में बताया गया है कि कार्य की अधिकता होने के कारण प्रभारी लिपिक ने रोकड़ व स्टाक पंजी में इन्द्राज नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने बताया कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर ने मेसर्स शिवशक्ति सेल्स और सप्लायर से स्टेशनरी मद में 3 लाख 40 हजार 50 रूपये का स्टेशनरी सामग्री क्रय की गई है और इतनी ही राशि का आहरण किया गया है। उन्होंने बताया कि बी ई ओ जैजैपुर ने फर्नीचर की खरीदी नहीं की है।