मुख्यमंत्री बघेल करेंगे तहसील कार्यालय सरोना का वर्चुअल शुभारंभ

Posted On:- 2022-03-30



कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से 31 मार्च को दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से तहसील कार्यालय सरोना का शुभारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल की ओर से 28 जनवरी 2021 को गोविंदपुर कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में नरहरपुर तहसील के उप तहसील सरोना को तहसील बनाने की घोषणा किया गया था।