अवंति बाई लोधी के नाम से शुरू होगा नारी सशक्तिकरण सम्मान : भूपेश बघेल

Posted On:- 2022-03-30



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को बेमेतरा जिले के सम्बलपुर में आयोजित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंति बाई लोधी के नाम से नारी सशक्तिकरण सम्मान शुरू किया जाएगा। यह सम्मान हर वर्ष 1 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सम्बलपुर को दिया जाएगा नगर पंचायत का दर्जा। इसके अलावा उन्होंने सम्बलपुर में लोधी समाज के भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा की।