पुलिस ने किया 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार

Posted On:- 2022-03-30



अंबिकापुर (वीएनएस)। कोतवाली पुलिस ने बांस बाड़ी के पास युवक और किशोर को 5 लाख रुपए के ब्राउनशुगर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों शहर से लगे बांसबाड़ी के पास बाइक पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो वे वहां पहुंच गए। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 24.84 ग्राम ब्राउनशुगर मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत युवक को जेल और नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पूरी कार्रवाई सरगुजा पुलिस से चलाए जा रहे नवा बिहान अभियान के तहत की गई है।

नवा बिहान नशामुक्ति अभियान के तहत सरगुजा आईजी, एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर पुलिस ने  नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने 50 हजार रुपए के अवैध नशीली कफ सिरप के साथ सरगना समेत 6 तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसी बीच पुलिस ने बुधवार की दोपहर शहर से लगे बांसबाड़ी के पास अपाचे बाइक पर बैठकर ब्राउनशुगर की बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहे युवक और नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 24.84 ग्राम ब्राउनशुगर मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। जब्त ब्राउनशुगर की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब बांसबाड़ी के पास पहुंची तो दोनों बाइक पर बैठे मिले। पुलिस ने शहर के देवीगंज रोड निवासी राजकिशोर गुप्ता पिता शिवनारायण गुप्ता और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह, गांधीनगर टीआई एलरिक लकड़ा, एसआई रामनरेश गुप्ता, प्रमोद पांडेय, सरफराज फिरदौसी, आरक्षक मंटू गुप्ता, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, सीनू फिरदौसी, मनीष सिंह, अतुल सिंह, विमल कुमार, शाहबाज अंसारी शामिल रहे।