बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर टीकाकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओडकानन के निजी टीकाकरण वेरिफायर गजानंद खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 24 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी ने दिया है। इस संबंध में जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ओडकानन निवासी स्व सगुन बाई पति गोविंद राम जांगड़े उम्र 65 वर्ष 5 मई 2021 को रात्रि 2 बजकर 5 मिनट में राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। लेकिन सगुन बाई को 27 मार्च को कोविडशील्ड का दूसरा डोज लगाए जाने का उल्लेख है, जो कि गंभीर चूक है। इस पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।