सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सिंह ने जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में ग्राम देवनगर विकासखंड रामानुजनगर निवासी विधवा सुखमनिया पति स्व. पंचानबे कुमार को राशनकार्ड प्रदाय किया। आवेदिका मजदूरी का काम करती है तथा उनके दो छोट- छोटे बच्चे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने जनसंवाद कक्ष पहुंचकर राशन कार्ड की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य अधिकारी को पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जन संवाद कक्ष में सुखमनिया सिंह को अंत्योदय राशनकार्ड प्रदान किया।