पेयजल की समस्या है तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

Posted On:- 2022-03-30



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कायर्पालन अभियन्ता पी.एच.ई. दंतेवाड़ा की ओर से जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाये रखने के लिए विकासखंड व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति करते उनके संपर्क न. जारी किये गए है। जिले के जिस किसी ग्राम में पेयजल की समस्या होने पर अथवा ग्राम में हैंडपंप खराब हो पर दिये गये नम्बरों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

दंतेवाड़ा विकासखंड में देवेन्द्र आर्मो संपर्क नं. 9755845203, कुआकोण्डा विकासखंड में निखिल कुमार कंवर, संपर्क नं. 8839664758, गीदम विकासखंड में कौशल कुमार नेताम, संपर्क नं. 9424108393, कटेकल्याण विकासखंड में प्रकाश मरकाम, संपर्क नं. 9589838877, जिला कार्यालय लो. स्वा.या. विभाग से उमाशंकर वर्मा, संपर्क नं. 7067746456, इसके अलावा टोल फ्री नं. 18002330008 अभी सक्रिय है। इस नं. पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।