जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल आज अपने कक्ष में सरहुल सरना पूजा महोत्सव के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, मनोरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव भगत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, एसडीओपी राजेन्द्र परिहार और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने आगामी 2 अप्रैल को विधिवत रूप से शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोजक समिति को सहयोग प्रदान करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।