
बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर ने बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ग्राम मोहतरा वं डमरू के गौठान में पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह की ओर से किए जा रहे आजीविका कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही उन्होंने गौठान में ही चौपाल लगाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनको होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल किया।
कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आप सभी की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आप सभी मिलकर और क्या अच्छा काम हो सकता इस बारे में भी सोचकर हमे अवगत कराएं। मुख्यमंत्री के सपनों के अनरूप हम सभी गौठानो को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने चाह है। हम सभी चयनित गौठानो में कही सिलाई मशीन, मिनी राइस मिल व दाल मिल, मसाला मिल शीघ्र ही लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त हम जल्द गौठानो में पौनी पसारी योजना के तहत मोची, बढई व कुम्हारों के लिए भी नवीन कार्य योजना बनाएं जा रहे है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने संबधित अधिकारियों को गौठानों में आजीविका गतिविधियों को अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। गोधन न्याय योजना के बारे में पूछा कि सतत रूप गोबर खरीदी हो रही है कि नहीं जिस पर सचिव मोहतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 4 क्विटल 31 किलो व डमरू में 7 क्विटल गोबर की खरीदी की गई है।
इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार, उपसंचालक पशुपालन डॉ एस पी सिंह, उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो व उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कमर्चारी सहित ग्राम गौठान प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।