टीकाकरण में लापरवाही, कारण बताओ नोटिस जारी

Posted On:- 2022-03-30



बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर सिंह के निर्देश पर टीकाकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओडकानन के निजी टीकाकरण वेरिफायर गजानंद खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 24 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी की ओर से दिया गया है।

इस संबंध में जिला मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ओडकानन निवासी स्व मति सगुन बाई पति गोविंद राम जांगड़े उम्र 65 वर्ष 5 मई 2021 को रात 2 बजकर 5 मिनट में मेडिसिन हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो चुका है। किंतु मति सगुन बाई को 27 मार्च 2022 को कोविडशील्ड का द्वितीय डोज लगाया जाना उल्लेख है। जो कि गंभीर चूक है। इस पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कारर्वाई की जा रही है।