बीजापुर (वीएनएस)। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत पंजीकृत जॉबकाडर्धारी मजदूरों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी। मुख्य कायर्पालन अधिकारी रवि कुमार साहू ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम श्रमिकों को नए वित्तीय वर्ष अर्थात 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी।
चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा मजदूरों के लिए यह दर 193 रुपए निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों केलिए छत्तीसगढ़ के लिए 204 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी।