पीसीसी चीफ व प्रदेश प्रभारी ने की डिजिटल मेंबरशिप अभियान की समीक्षा

Posted On:- 2022-03-30



रायपुर (वीएनएस)। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में बैठक लेकर मैनुअल एवं डिजिटल मेंबरशिप अभियान की समीक्षा की। प्रदेश कांग्रेस ने इस वर्ष 10 लाख  सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। कांग्रेस का सदस्यता अभियान लक्ष्य को पार कर मैनुअल एवं डिजिटल में अब तक 14 लाख सदस्य संख्या तक पहुंच गया है और 31 मार्च को डिजिटल मेंबरशिप अभियान की अंतिम तारीख तक 15 लाख सदस्य संख्या तक पहुंचने की उम्मीद जतायी गयी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 31 मार्च से देश भर में केन्द्र सरकार के खिलाफ शुरू किये जा रहे है महंगाई मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में भी चर्चा हुई। अभी तक सदस्यता डिजिटल मेंबरशिप 740870 एवं मैनुअल सदस्यता अभियान 737050 सदस्य बन चुके है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्रीद्वय रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला एवं डिजिटल मेंबरशिप प्रभारी अमरजीत चावला ने जिलावार एवं विधानसभावार मेंबरशिप की जानकारी दी। बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला एवं कांग्रेसजन शामिल हुये।