कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज जिला बाल संरक्षण व टॉक्स फोर्स की बैठक हुई, जिसमें सड़कों में रहने वाले व पी एम केयर बालकों की पहचान कर ऐसे बालकों के चिकित्सीय, शैक्षणिक और विकास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चिन्हाकित बालकों को प्रतिमाह 2 हजार रुपए की स्पान्सर-शीप योजना के तहत सहायता राशि प्रदान करने का अनुमोदन किया गया। लैगिंक अपराधों से संरक्षण अधिनियम के तहत ऐसे पीड़ित बालिकाओं को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने केलिए निर्देशित किया गया, साथ ही ऐसी बालिकाओं को शैक्षणिक संस्था की ओर से चिन्हांकन करने के लिए निर्देशित भी किया गया।
बैठक में जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा में त्रैमास में किये गये कार्यों की जानकारी प्रदान की गई, जिसमें बताया गया कि लैंगिक अपराधों से संबंधित 02 प्रकरणों में एफ.आई.आर दर्ज कराया गया तथा बाल विवाह रोकने के लिए जन जगरूकता अभियान चलाया गया एवं प्रशिक्षण दिये गये। जिले में 47 बच्चों का पुनर्वास किया गया तथा भावी दत्तक माता-पिता की संख्या 37 है। बैठक में सी थ्री संस्था के समन्वयक की ओर से डी.आर. जी. गु्रप गठन व कायर्योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया, उप संचालक पंचायत कमल सिदार सहित समाज कल्याण, पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।